Ticker

6/recent/ticker-posts

बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर मुक्केबाजो का हुआ भव्य स्वागत

बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर मुक्केबाजो का हुआ भव्य स्वागत

क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने विजेता मुक्केबाजों को किया सम्मानित, खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर मंडल का गौरव बढ़ाया।

क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर के विशुपाल पाल एवं अर्पित आर्य ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं मुजफ्फरनगर के यश और अंगद ने रजत पदक अपने नाम कर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया।  प्रतियोगिता से लौटने पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन खिलाड़ियों की सफलता जिले एवं मंडल के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार को भी शुभकामनायें दी। 
खिलाड़ियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, प्रियंका चौहान, गौरव, अभिषेक चौधरी, पुनीत आर्य, आशीष कुमार, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, जनेन्द्र, सुप्रिया, आकाश, सन्नी, जयश्री गुप्ता आदि खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बलदेव दास बाजोरिया इण्टर कालेंज में हुआ एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षिण शिविर-261 का शुभारम्भ