परख रक्षा फाउंडेशन ने सेंट मैरीज़ स्कूल की छात्रा महक को किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-परख रक्षा फाउंडेशन द्वारा संचालित मेघा सम्मान अभियान के अंतर्गत सेंट मैरीज़ स्कूल की प्रतिभावान छात्रा महक एवं उनके पिता फिरोज खान को उनके मदनपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्षा सुषमा बजाज एवं अन्नू बजाज ने छात्रा और उसके परिवार को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पार्षद नीरज शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। परख रक्षा फाउंडेशन की अध्यक्षा अन्नू बजाज ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कहा कि महक की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।इस अवसर पर मुस्तकीम अंसारी एवं खेमचंद सैनी ने बताया कि सेंट मैरीज़ स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा बजाज शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समय-समय पर मेडल, स्मृति चिह्न एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन करती रहती हैं। सम्मान समारोह में फिरोज खान, मौ. फारूक, उमर, मौ. उस्मान, मौ. असलम, मौ. रिजवान, मौ. अहसान, मौ. शाहिद अनवर, जोहेब खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ