Ticker

6/recent/ticker-posts

संत गुरूदेव दास बने श्री गुरू धाम आश्रम के उत्तराधिकारी महंत

 संत गुरूदेव दास बने श्री गुरू धाम आश्रम के उत्तराधिकारी महंत

गुरू परंपरा को आगे बढ़ाएंगे महंत गुरूदेव दास-बाबा हठयोगी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू धाम आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत श्यामचरण दास के शिष्य संत गुरूदेव दास को आश्रम का उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया गया है।विरक्त श्री रामानन्दीय वैष्णव समिति ़ऋषिकेश एवं षड़दर्शन साधु समाज की मौजूदगी और बाबा हठयोगी की अध्यक्षता में आयोजित महंताई चादर समारोह में संतों और श्रद्धालुओं ने संत गुरूदेव दास को तिलक चादर प्रदान कर उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया।

नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए वैष्णव मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कहा कि योग्य शिष्य ही गुरू की कीर्ति को आगे बढ़ाते हैं।नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास अपने गुरू श्रीमहंत श्यामचरण दास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन के प्रचार प्रसार और मानव कल्याण में योगदान करेंगे।श्रीमहंत श्यामचरण दास ने कहा कि संत परंपरा में गुरू शिष्य को ज्ञान दीक्षा प्रदान कर मानव कल्याण के मार्ग पर प्रशस्त करते हैं।उन्होंने कहा कि संतों का अपना कुछ नहीं होता।संत भक्तों और समाज के सहयोग से जो भी निर्माण करते हैं, उसे समाज को ही समर्पित कर देते हैं।आश्रम के नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास विद्वान संत हैं।उन्हें पूरा विश्वास है महंत गुरूदेव दास संत परंपरा के अनुरूप आश्रम का संचालन करते हुए भक्तों को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।जगद्गुरू दयाराम देवाचार्य ने महंत गुरूदेव दास को आशीर्वाद प्रदान किया।नवनियुक्त महंत गुरूदेव दास ने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में श्रीमहंत श्यामचरण दास का सानिध्य प्राप्त हुआ।पूज्य गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य होगा।इस दौरान महंत ईश्वर दास,महंत रघुवीर दास,महंत विष्णु दास,महंत दुर्गादास,स्वामी रविदेव शास्त्री ,महंत अरूण दास,महंत गुरमीत सिंह,महंत नारायण दास पटवारी ,महंत रामदास,महंत रामानंद दास,महंत सूरज दास,महंत बिहारी शरण,महंत मोहन सिंह,महंत प्रेमदास,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि ,स्वामी दिनेश दास,महंत प्रमोद दास सहित श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र