Ticker

6/recent/ticker-posts

संस्कार के बिना एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण नहीं हो सकता-डॉ.रमाकांत पांडे

 संस्कार के बिना एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण नहीं हो सकता-डॉ.रमाकांत पांडे

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस समारोह में एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सहित पांच विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.रमाकांत पांडे ने कहा कि संस्कार के बिना एक अच्छे व्यक्ति का निर्माण नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी में संस्कार की कमी होती जा रही है।जिससे मानवीय जीवन में लगातार एक दूसरे का सम्मान भी कम हो रहा है। बच्चे परिवार से हट कर रहना पसंद कर रहे हैं।जिसके लिए संस्कार को बढ़ावा देने का प्रयास परिषद के माध्यम से किया जा रहा है।परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रकाशन डॉ.तरुण शर्मा ने कहा कि देश में परिषद स्थापना का 64वां वर्ष है।लगातार अच्छे लोग परिषद के साथ जुड़ रहे हैं।उत्तराखंड के पश्चिम प्रांत की सभी शाखाएं इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रही हैं।एन.सी.आर 1के क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीण गर्ग ने डा.सूरज प्रकाश के जीवन प्रकाश पर डालते हुए कहा कि डा.सूरज प्रकाश जी ने 63वर्ष पहले समाज की सेवा करने एवं संस्कार देने का जो बीड़ा उठाया था वह पौधा आज पुष्पित पल्लवित होकर वट वृक्ष का रूप ले चुका है।आज परिषद के 10क्षेत्र 80प्रांत 2000 से अधिक शाखाएं 85000 से अधिक सदस्य स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं।परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष मनीषा सिंघल ने जनपद में दो नई शाखाएं शुरू होने की जानकारी देते हुए बताया कि उनके प्रांत क्षेत्र में अभी तक इकतीस विकास मित्र भी बन चुके हैं।परिषद के क्षेत्रीय संयोजक डॉ.सत्येंद्र मित्तल ने अवगत कराया कि दिवंगत माता-पिता की यादगार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुरू किये गये हैं।इस मौके पर कैंसर विशेषज्ञ एम्स के डॉ.नवीन गुप्ता,सर गंगाराम अस्पताल के डा.चिंतामणि,गुरु रामराय मेडिकल कॉलेज,देहरादून के हृदय रोगी विषेषज्ञ डॉ.तनुज भाटिया व समाजसेवी शेखर महाजन एवं प्रशांत अग्रवाल को सम्मानित किया गया।समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की अध्यक्षता डा.श्रीमती मनीषा सिंघल ने की एवं कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने किया। देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्रीय दायित्वधारी जगदीश पालीवाल,निशा अग्रवाल,डॉ.संगीता सिंह,प्रीति अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा,शोभा सिंह,श्रीमती रश्मि चौहान,कुशलपाल सिंह चौहान,ललित पांडे,डॉ.राजीव गोयल,जिला संयोजक एल.एम.शर्मा पुष्पराज चौहान,रजनीश सैनी कल्पना सैनी,निधि समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जिलाधिकारी ने की मानसून के दौरान जर्जर भवनों एवं दीवारों से दूर रहने की अपील