सुदृढ चरित्रवान व्यक्ति ही समाज तथा राष्ट्र का निर्माण कर सकता है
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आर्य वीर दल एवं आर्या वीरांगना दल प्रशिक्षण शिविर मे भाग ले रहे उत्तर भारत के विभिन्न जनपदों एवं शिक्षण संस्थानों के शिविरार्थियों को समाज का श्रेष्टतम नागरिक बनाने के दिशा मे कार्य कर रहे अति प्राचीन एवं वैदिक पृष्ठभूमि के अग्रणी शिक्षण संस्थान गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय द्वारा 13जुलाई तक चलने वाले आवासीय प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन उपनयन संस्कार तथा बौद्विक सत्र एवं विद्वानों के व्याख्यानों के माध्यम से नैतिक एवं मूल्यपरक शिक्षा की जीवन मे उपयोगिता तथा सामाजिक बुराईयों को दूर करने की दिशा मे सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर मे 200-आर्य वीरों का उपनयन संस्कार 5- कुण्डीय यज्ञ के माध्यम से पूरे विधि-विधान से वैद्विक विद्वान प्रो.सत्यदेव निगमालंकार के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ।
अपने दीक्षा उपदेश मे प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने उपनयन संस्कार के महत्व एवं सत्य,सदाचार,सेवा संयम तथा राष्ट्रभक्ति जैसे श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने का आहवान किया।उन्होने चरित्र निर्माण को ही वास्तविक शिक्षा का आधार बताया तथा सुदृढ चरित्रवान व्यक्ति ही समाज तथा राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उपनयन संस्कार के उपरान्त सभी 200आर्य वीर एवं आर्या वीरांगनाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार,नशा एवं दुर्व्यसनों से दूर रहने तथा शाकाहारी एवं सात्विक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता डॉ.नरेन्द्र आर्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बौद्विक प्रदान करते हुये दृकहॉ कि केवल धन अथवा शिक्षा प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नही है,चरित्र ही जीवन को सही दिशा एवं स्थायी सफलता प्रदान करता है। चरित्रवान व्यक्ति के चेहरे पर कान्ति,मन मे दृद्व संकल्प तथा आत्मा मे परम आनन्द होता है। प्रातःकालीन सत्र मे बौद्वक चरित्र निर्माण एवं कार्य कुशलता के सत्रों के उपरान्त सांयकालीन सत्र मे शारीरिक प्रमुख के निर्देशन मे आर्य वीरों एवं वीरांगाओं ने आत्म-रक्षा,जीवन की चुनौतियों से बाहर निकलने तथा प्रतिकूल अवस्थाओं मे सहयोगी एवं समाज का मार्गदर्शन करने मे सहायक क्रियाओं दण्ड संचालन,शस्त्र संचालन,शरीर के लिए आवश्यक एवं नियमित व्यायाम का अभ्यास किया।सभी सत्रों मे आर्य वीरों एवं वीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।कार्यक्रमों का संचालन डॉ.संदीप वेदालंकार,डॉ.अंकित कुमार,डॉ.मनोज कुमार, सह-संचालन डॉ.मयंक पोखरियाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर भोजन एवं आवास व्यवस्था प्रमुख प्रो.नितिन काम्बोज,डॉ.आशीष धमान्दा,डॉ.भारत वेदालंकार,डॉ.कपिल देव शास्त्री, डॉ.बबीता शर्मा,डॉ.दीपिका,जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.शिवकुमार चौहान,प्रचार सह-प्रमुख कुलभूषण शर्मा एवं हेमन्त सिंह नेगी उपस्थित रहे।शिविर मे आर्यवीर दल के प्रशिक्षकों दिनेश वैदिक,बॉबी आर्य,धर्मवीर आर्य,दिनेश आर्य,मनप्रीत आर्य तथा इन्दर आर्य ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आर्या वीरांगनाओं की प्रशिक्षिकाओं मे कोमल आर्या,राखी आर्या,पूजा आर्या एवं काजल आर्या ने आत्म रक्षा,अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया।
0 टिप्पणियाँ