Ticker

6/recent/ticker-posts

आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री

 आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री

किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत,हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान- धामी

आम महोत्सव कृषि,बागवानी और किसानों को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम-मुख्यमंत्री 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में शामिल होकर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस दौरान किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं।यहां आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी उत्तराखंड की समृद्ध बागवानी क्षमता को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच इस महोत्सव में शामिल होना उनके लिए विशेष अवसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि एवं बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है।कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70से 80प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।इसके साथ ही कीवी मिशन,ड्रैगन फ्रूट उत्पादन,महक क्रांति तथा सुगंधित और औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बिना रसायनों से तैयार प्राकृतिक परफ्यूम की देश-विदेश में मांग लगातार बढ़ रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘हिमालय ब्रांड’ के माध्यम से उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश और दुनिया में अलग पहचान मिल रही है।बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि सभी वर्गों के बच्चों को आधुनिक,गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा के अवसर उपलब्ध हों।इसी उद्देश्य से मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए नया शिक्षा प्राधिकरण बनाया गया है,जिसमें विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास,कृषि,बागवानी, मत्स्य,पर्यटन,निवेश और खनन सहित अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड देशभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा राज्य को 200करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार को विकास की इस तेज रफ्तार यात्रा में और आगे बढ़ना होगा।विकास कार्य किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं चाहिए।उन्होंने कहा कि आम महोत्सव जैसे आयोजन कृषि,बागवानी और किसानों को नई पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ऐसे आयोजनों से किसानों का उत्साह बढ़ता है और कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को नई संभावनाएं मिलती हैं।कार्यक्रम संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से हर क्षेत्र में समृदिृ एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए काम सुचारू है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार धामी सरकार बनेगी और इसके लिए मिशन-2027 में जुटने को आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के आम के स्टालों का निरीक्षण किया तथा फलदार पौधा भी रोपित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामसिंह केड़ा,प्रदीप बत्रा,पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना,जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,मेयर हरिद्वार किरण जैसल,मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिल्ला,डॉ.जयपाल सिंह चौहान,ओम प्रकाश जगदग्नि,श्यामवीर सैनी,देशराज कर्णवाल,नितिन गौतम,अजीत चौधरी,शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल,शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,भाजपा नेता लव शर्मा,आशु चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट,सचिव विनय शंकर पांडे,पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव वंशीधर तिवारी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी,उप जिलाधिकारी योगेश शर्मा,सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी