पार्षद अहसानी अंसारी ने की आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-वार्ड 44 के पार्षद अहसान अंसारी ने मुख्य विकास अधिकारी से वार्ड में आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड 44 काफी बड़ा और पिछड़ा वार्ड है।इसलिए आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अहसान अंसारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने से त्रिमूर्ति नगर,आनंद विहार आदि क्षेत्र की लाभार्थी महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।वार्ड में सभी वर्गों के परिवार निवास करते हैं।आंगनबाड़ी केंद्र संचालित संचालित होने से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं तथा बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।महिलाओं को कार्यालयों के चक्कर काटने की परेशानी से निजात मिलेगी और योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी होगी।
0 टिप्पणियाँ