सराय बायपास रोड़ निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जर्जर सराय बाइपास रोड का निर्माण कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।इस दौरान विपिन गुप्ता ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि सराय बाइपास रोड पिछले सात वर्षों से जर्जर हालत में है।सड़क पर गढ्ढे हो गए हैं।गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।बरसात में पानी गढ़ढों में पानी भर जाता है।जिससे स्थानीय लोगों,राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक के बार-बार संज्ञान में लाए जाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन होने के बावजूद विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में सतीश चौधरी एडवोकेट,संजीव मेहता,मुकेश गुप्ता,रणदीप राणा, योगेंद्र शर्मा,पंकज गुप्ता,मोहित शर्मा,गौरव ठाकुर,अशोक प्रजापति,पंकज कुमार,राहुल कुमार,हर्ष गुप्ता,प्रमोद तनेजा,सुमित गुप्ता,अंकित गुप्ता,रामपाल सिंह,आलोक कुमार,विनय कुमार,मनोज कुमार,सिद्धांत सेठी सहित स्थानीय लोग व व्यापारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ