नई दिल्ली में यू टेलेंट इंडस्ट्री ने किया पंजाबी सिंगिंग शो ‘पंजाब’ का भव्य आयोजन
रिपोर्ट विवेक जैन
नई दिल्ली- यू टेलेंट इंडस्ट्री ऑफ फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन द्वारा पंजाबी मंच के अंतर्गत अपने प्रथम पंजाबी सिंगिंग शो ‘पंजाब’ का भव्य आयोजन इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए और उभरते हुए गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनकी कला को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह मारवा ने आयोजन को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से योगेन्द्र भोला, राज पालीवाल, आनंद, कुलदीप कौर, श्रद्धा जी, सतीश वाधवा, धीमान साहब, पलविंदर सिंह, सुरजीत कौर और हीना पंजाबन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे सहयोग ही संस्था को बड़े कार्य करने का उत्साह और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने वाले रविन्द्र, योगेन्द्र, सोनू भाई, राज पालीवाल, हरविन्दर सिंह, गुलाटी जी, प्रिंस वाधवा, हरप्रीत कौर एवं अन्य सहयोगियों की भी मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और संगीत प्रेमियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। परमजीत सिंह मारवा ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाना आसान नहीं होता। इसमें पर्याप्त आर्थिक संसाधनों के साथ अनेक प्रकार की व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है। यू टेलेंट इंडस्ट्री ऑफ फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी स्वयं निभाई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से संस्था ने कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए हैं, जिनके आधार पर भविष्य के आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु गायन था। नए कलाकारों को अवसर देने और उनकी प्रतिभा को मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन की परिकल्पना की गई। संस्था का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उभरते हुए कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। सैकड़ों संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।
0 टिप्पणियाँ