Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू तोमर ने सौंपा ज्ञापन

छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू तोमर ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- नई दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए छात्रों के साथ लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तोमर ने तहसीलदार पुष्पाकर देव के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 6 सूत्रीय मांगपत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता को संबोधित तथा ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर व युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि जंतर मंतर पर छात्र छात्राओं के साथ लाठीचार्ज किया जाना निंदनीय है, छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, भारत और अमेरिका के बीच हो रहे आपसी ट्रेड डील को निरस्त किया जाए, सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही नफरती भाषणबाजी पर रोक लगाई जाए तथा बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल से अभिलंब गन्ना भुगतान कराया जाए। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा ने कहा कि बार बार डिटेन किया जाना लोकतंत्र की आवाज दबाने जैसा है। भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर व छात्रहितों के लिए लगातार संघर्षरत है। इस दौरान मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी, युवा जिलाउपाध्यक्ष समीर, इरशाद, जिला प्रभारी नौशाद, जिला सचिव शेर सिंह, जिला प्रवक्ता मुजम्मिल, तहसील अध्यक्ष सनोज चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष अलीम, तहसील सचिव मनोज, ब्लॉक उपाध्यक्ष अश्वनी, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंटू शहनवाज, सोनू, बलदेव सिंह, राकेश कुमार, मुहम्मद शीश, शाहरुख, फरीद, शाहबाज, वाशु, नौशाद, वहाब, सैयद व सारिक आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री 1008 शान्तिनाथ महामण्डल विधान के तीसरे दिन श्री 1008 शान्तिनाथ महामण्डल विधान का हुआ आयोजन