Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूहों को नई पहचान मिली है

 पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूहों को नई पहचान मिली है

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भाजपा महिला मोर्चा जिला हरिद्वार द्वारा ग्रामीण विधानसभा के कटारपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद और जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ किया गया।

कार्यक्रम में दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य दोनों सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं ।उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ गरीब और ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है। लखपति दीदी योजना हमारी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।इस योजना का उद्देश्य है कि हर महिला कम से कम एक लाख रुपये वार्षिक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बने।सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण,बाजार और ऋण की सुविधा उपलब्ध करा रही है।इसके साथ ही उज्ज्वला योजना,मातृ वंदना योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाएं महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला स्वयं सहायता समूहों को नई पहचान मिली है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण और गरीब महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान किए हैं।इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य,जिला पंचायत अध्यक्ष और ग्राम सभा सदस्य बनकर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ.प्रीति गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और महिला मोर्चा उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है।इस दौरान महिला मोर्चा प्रभारी सविता पंवार,जिला महामंत्री संजीव चौधरी,जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान,रितु ठाकुर,मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान,जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेणु शर्मा, कार्यक्रम संयोजक शर्मीला बगवाड़ी,सिमरन कौर,शालिनी यादव,अनिता तड़ियाल,गुड्डी कश्यप, दीपा कश्यप,अंजू सिंघानिया,शुचिता ध्यानी,ऊषा राठौड़,पूजा देवी,सचिन आर्य राहुल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं,भाजपा महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट