Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट

धर्म के नाम पर सरकार की तानाशाही से त्रस्त जनता विधानसभा चुनाव में बदलेगी तस्वीर-अरविन्द पालीवाल

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- सहारनपुर में 111 साल पुरानी मस्जिद के गिराए जाने पर गरमाई सियासत के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सहारनपुर आगमन से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद कर दिया गया है। 

जनता रोड स्थित अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव व मेरठ मंडल प्रभारी अरविंद पालीवाल को देर रात उनके आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। हाउस अरेस्ट की कार्रवाई से गुस्साए अरविंद पालीवाल ने कहा कि सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर है और धर्म के नाम पर सरकार एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है जिससे जनता बुरी तरह त्रस्त है जिसमें जनता को अपनी आवाज उठना भी आज मुश्किल हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता डबल इंजन की सरकार को सत्ता से उखाड़ने का काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट