Ticker

6/recent/ticker-posts

धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी को सिरे से नकारेगी जनता, नजरबंद की कार्यवाही से नहीं डरते पीडीए कार्यकर्ता-डॉ. राहुल भारती

धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी को सिरे से नकारेगी जनता, नजरबंद की कार्यवाही से नहीं डरते पीडीए कार्यकर्ता-डॉ. राहुल भारती

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर- सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किये जाने पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है जिसके लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रतिनिधिमंडल को सहारनपुर भेजा था जिसमें समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती का नाम भी शामिल था जिन्हें पुलिस ने उनके जैन कॉलेज रोड स्थित आवास पर नजरबंद किये रखा। 

मीडिया को संबोधित करते हुए श्री राहुल भारती ने मस्जिद के गिराए जाने की निंदा करते हुए कहा कि बिना दूसरे पक्ष को समय दिये की गई पक्षपाती व जल्दबाजी में की कार्यवाही असंवैधानिक व गलत है जिससे समाज में नफरत फैलाकर सरकार द्वारा धर्म के नाम पर हिंदू मुस्लिम की राजनीति की जा रही है जोकि भविष्य के लिए ठीक नहीं है आज विपक्ष के नेता अपनी आवाज को बुलंद न कर सके इसके लिए विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है लेकिन पीडीए से जुड़ा समाजवादी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है और आगामी चुनाव में धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी को जनता सिरे से नकार देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट