Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की तकनीकी समिति में प्रोफेसर संदीप गुप्ता शामिल

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की तकनीकी समिति में प्रोफेसर संदीप गुप्ता शामिल

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- लखनऊ में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 5 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों, तकनीकी समिति के सदस्यों तथा हैंडबॉल खेल से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और हैंडबॉल खेल के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

वार्षिक साधारण सभा  में तकनीकी समिति का गठन भी किया गया जिसमें जिला हैंडबॉल एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की सीनियर तकनीकी समिति में शामिल किया तथा उसका चेयरमेन बनाया गया। प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे का पुष्प-गुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने प्रदेश में हैंडबॉल खेल के विकास हेतु संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. संदीप गुप्ता ने बताया कि बैठक मे उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। बैठक मे प्रो. संदीप गुप्ता के साथ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन सहारनपुर के उपाध्यक्ष सुनील कुमार भीम विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की तकनीकी समिति में प्रोफेसर संदीप गुप्ता को शामिल किये जाने पर  मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विमला वाई, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बकुल बंसल, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष संजय गर्ग, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, राम कुमार, सुधीर जोशी, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, अरविंद कुमार एवं अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए  प्रो. संदीप गुप्ता को शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट