Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर का किकबॉक्सर लखन कुमार हुआ रवाना

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर का किकबॉक्सर लखन कुमार हुआ रवाना

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सहारनपुर का होनहार किकबॉक्सिंग खिलाड़ी लखन कुमार सैनी इंदौर के लिए रवाना हो गया। रवाना होने से पूर्व खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों और प्रशिक्षको ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। 

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 12 सितम्बर 2026 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया जा रहा है। लखन कुमार सैनी इस प्रतियोगिता में किक लाइट इवेंट के -84 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश की किकबॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।सहारनपुर निवासी चन्द्रपाल सैनी के होनहार पुत्र लखन कुमार सैनी ने इसी वर्ष मई माह में मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उत्तर प्रदेश की किकबॉक्सिंग टीम में हुआ था। सचिव मनोज प्रजापति ने उम्मीद जताई कि लखन कुमार सैनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर प्रदेश व सहारनपुर का मान बढ़ाएंगे।  प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व लखन कुमार सैनी को सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव मनोज प्रजापति, विशाल, आकाश सैनी, रमा आर्य, भूपेन्द्र गुप्ता सहित कई खेल प्रेमियों ने लखन कुमार को शुभकामनायें दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट