अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू करने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
उत्तराखंड में 1जुलाई से सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था लागू किए जाने पर शहनवाज सलमानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे मुसलमान बच्चों के एक हाथ में कंप्यूटर और दूसरे हाथ में कलाम पाक देखना चाहते हैं।उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू होने से बच्चे हाफिज ए कुरान बनने के साथ मेडिकल,इंजीनियरिंग और अन्य पेशेवर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
0 टिप्पणियाँ