मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ-मदन कौशिक
जनपद में आयोजित सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में,59लाभार्थियों को किया सम्मानित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के सफलता के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं प्रदीप बत्रा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पांच वर्षों में जनहित और सुशासन की दिशा में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी),नकल विरोधी कानून,सशक्त भू-कानून,राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन तथा जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन जैसी उपलब्धियों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।उन्होंने कहा कि सरकार सेवा,सुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर लगातार सृजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 33हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सरकार की जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बढ़कर 2.76लाख रुपये से अधिक हो गई है।कहा कि जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल,रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,ओमप्रकाश जमदग्नि,नितिन गौतम,आदेश सैनी तथा संजय अरोड़ा ने भी धामी सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित सेवा,सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनपद में 30जुलाई तक जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान संचालित किया जाएगा।सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों के सहयोग से शिविर आयोजित किए जाएंगे,जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत 40धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।प्रशस्ति पत्र के लाभार्थी जिसमें मत्स्य विभाग के दो,पशुपालन विभाग के छह,कृषि विभाग के पांच तथा उद्यान विभाग के छह प्रगतिशील किसानों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए,जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने मुख्य अतिथियों,जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं आमजन कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.नरेश चौधरी एवं विनोद प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी,उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,संयोजक विकास तिवारी,महामंत्री हीरा सिंह ,लव शर्मा,आशु चौधरी,मनोज गौतम सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ