Ticker

6/recent/ticker-posts

हरित पर्यावरण भविष्य की आधारशिला है”- रंजन कुमार

हरित पर्यावरण भविष्य की आधारशिला है”- रंजन कुमार

(बीएचईएल हरिद्वार में पर्यावरण माह का समापन)

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में,बीएचईएल में 05जून से 04जुलाई तक मनाए गए,पर्यावरण माह का आज समापन हुआ।इस उपलक्ष्य में नवीन अभियांत्रिकी भवन सभागार में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण,संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत विकास के प्रति सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।श्री कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस अथवा माह तक सीमित गतिविधि नहीं है,बल्कि हमें इसे अपने दैनिक जीवन में एक सतत प्रक्रिया के रूप में अपनाना चाहिए। इससे पहले महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए,पर्यावरण जागरूकता माह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।समारोह में पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।इस दौरान महाप्रबंधकगण,पीसीआरआई व स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण(एचएसई)विभाग के वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (पीसीआरआई) मनीष सचान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अभियंता (पीसीआरआई) दीन दयाल ने किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को 219.29 करोड़ की 51विकास योजनाओं की दी सौगात