Ticker

6/recent/ticker-posts

अधिकार मित्रों की मासिक बैठक मे आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

 अधिकार मित्रों की मासिक बैठक मे आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक के साथ ही एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से विशेष आपदा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया

प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि बैठक में अधिकार मित्रों को आगामी जुलाई माह के प्लान ऑफ़ एक्शन के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी नई एसओपी के बारे में बताया गया।आपदा प्रबंधन कार्यशाला में एनडीआरएफ की टीम के निरीक्षक तिरेपन सिंह रावत एवं अन्य ने एक लाइव डेमो सेशन के माध्यम से अधिकार मित्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में समझाया गया।जिला आपदा प्रबंधन से आए मनोज कंडियाल ने आपदा प्रबंधन के टोल-फ्री नम्बर 1077 तथा जिला आपदा प्रबंधन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न सहायता व जागरूकताा कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम का समापन करते हुए जिला जज नरेन्द्र दत्त ने कहा कि अधिकार मित्र इस कार्यशाला और डेमो के माध्यम से दिखायी गयी कार्य का उपयोग कर अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा पीड़ितों की प्रभावी सहायता कर सकते हैं।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार,प्राधिकरण के डिप्टी एलएडीसी रमन कुमार सैनी,रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा,पैनल अधिवक्ता संगीता भारद्वाज सहित लगभग 200अधिकार मित्र उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को 219.29 करोड़ की 51विकास योजनाओं की दी सौगात