Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को थाना पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को थाना पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सभी आरोपी थाना पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव के रहने वाले हैं।गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण शेखरचंद्र सुयाल ने बताया कि 12जुलाई की रात 3लडके सुल्तानपुर लक्सर से मोटरसाइकिल पर एक लड़की को लेकर फूलगढ के जंगल की तरफ आए।जिनमें से दो लड़के एक लडके व लडकी को जंगल के पास छोड कर वापस सुल्तानपुर लौट गए।जंगल के पास पहले से ही शराब पी रहे 3लडकों ने जंगल में लड़का व लड़की को देखकर फोन कर अपने 3अन्य साथीयों को भी बुला लिया।जिसके बाद सभी लड़की व लडके के पीछे अन्दर जंगल में गए ओर 4लडकांे ने लड़के को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। 2 अन्य लडके लड़की को पकड़ कर जंगल में ओर अन्दर ले गये।जहां पर मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने लडकी के साथ दुष्कर्म किया।जिसके बाद सभी फरार हो गये।अगले दिन 13 जुलाई को लड़की के पिता की तहरीर पर पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया।एसएसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम का गठन किया गया।जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शुक्रवार 17जुलाई को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर फूलगढ के जंगल में छिपे 6 आरोपियों मोहित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह,सुमित पुत्र राकेश,आशु पुत्र सुभाष, शुभम पुत्र बीरबल,महेश उर्फ मंत्री पुत्र कृपाल,आकाश पुत्र जसमाल निवासी ग्राम फूलगढ थाना पथरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी