आरटीओ में शुरू हुआ ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’,क्यूआर स्कैन कर मिलेगी तुरंत जानकारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-परिवहन सेवाओं की जानकारी आम जनता को अब काउंटर के चक्कर काटे बिना मोबाइल पर ही मिल जाएगी।संभागीय परिवहन कार्यालय,हरिद्वार में जनसुविधा के लिए‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’सेवा शुरू की गई है।
कार्यालय परिसर में कई स्थानों पर क्यूआर कोड वाले स्टैंड लगाए गए हैं।नागरिक इन कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर चैटबॉट के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन पंजीकरण,टैक्स,परमिट,फिटनेस और ग्रीन कार्ड जैसी सेवाओं की पूरी जानकारी ले सकते हैं।चैटबॉट पर हर सेवा की प्रक्रिया,जरूरी दस्तावेज और शुल्क की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।आरटीओ प्रशासन का मानना है कि इससे लोगों को बार-बार पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी और कार्यालय के काम में पारदर्शिता और तेजी आएगी। इसके साथ ही कार्यालय में लाइव टोकन डिस्प्ले सिस्टम भी शुरू किया गया है।इसकी मदद से आवेदक डिजिटल स्क्रीन पर अपना टोकन नंबर और संबंधित काउंटर की जानकारी देख सकते हैं,इससे प्रतीक्षा व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो गई है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि कार्यालय की सेवाओं को आधुनिक,सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने आमजन से अपील की कि कार्यालय आने पर क्यूआर कोड स्कैन कर चैटबॉट का उपयोग करें और डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
0 टिप्पणियाँ