प्राधिकरण की टीम ने किया अवैध निर्माण सील
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार -हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध निर्माण को सील कर दिया।
टीम ने ज्वालापुर के बाबर कालोनी पावधोई निकट ईदगाह रोड़ में शौकत अली पुत्र मौ0 यामीन द्वारा लगभग 15‘’15‘की माप में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। बाबर कालोनी नियर ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में श्रीमति मुसर्रत पत्नी फारूख अली द्वारा लगभग 40‘ ’50‘ की माप में भूतल में निर्माण किया जा रहा है।प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील किया गया।मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।
0 टिप्पणियाँ