Ticker

6/recent/ticker-posts

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने किया स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन

 इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने किया स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स की ओर से ज्वेलर्स एसोसिएशन हरिद्वार के सहयोग से स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सीनियर कंसल्टैंट कार्डियोलॉजी डा.राजीव राजपूत ने बताया कि हृदय रोग चुपचाप बढ़ते हैं।इसका पता तब तक नहीं चलता जब तक हार्ट संबंधी कोई बड़ी परेशानी सामने ना आए।हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज,हाई कोलेस्ट्रॉल और धूम्रपान से खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित तौर से हैल्थ स्क्रीनिंग करानी चाहिए।उन्होंने कहा कि संतुलित आहार ,नियमित शारीरिक व्यायाम,स्ट्रेस मैनेजमेंट और तम्बाकू सेवन से परहेज हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।सीनियर कंसल्टैंट जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डा.निखिल अग्रवाल ने कहा बताया कि लिवर,पैन्क्रियाज,गॉल ब्लैडर और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के कैंसर बढ़ते जा रहे हैं।जब तक मरीज डाक्टर के पास पहुंचते हैं,तब तक बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है।एसिडिटी बने रहने,निगलने में कठिनाई होने,बिना वजह वजन के घटने और पेट में बेचैनी होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।रोग की समय पर पहचान होने पर उचित इलाज से समस्या को दूर किया जा सकता है।सीनियर कंसल्टैंट गायने ऑन्कोलॉजी डा.पाखी अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर सबसे कम ध्यान देती हैं।प्रिवेंटिव हैल्थकेयर द्वारा महिलाएं लंबे समय तक खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। डॉ.अंशुल वर्मा,कंसल्टैंट,जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्को लॉजी,इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल,दिल्ली ने कहा, पिछले दशक में कैंसर केयर में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है।बेहतर डायग्नोस्टिक्स ,प्रेसिजन सर्जरी और मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण की मदद से कई तरह के गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल कैंसर के इलाज में सफलता की दर बढ़ी है।लेकिन मरीजों को बेहतर नतीजे तभी मिलते हैं,जब बीमारी का निदान जल्दी होता है।सीनियर कंसल्टैंट यूरो ऑन्कोलॉजी डा.हर्षित गर्ग ने कहा कि लोग झिझक के कारण यूरिनरी समस्याओं के बारे में बात नहीं कर पाते हैं,जिससे गंभीर लक्षण भी छिपे रह जाते हैं।मूत्र में खून आना,बार-बार मूत्र लगना,मूत्र करने में दिक्कत या कमर के एक तरफ लगातार दर्द महसूस होना जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।इस दौरान ज्वैर्ल्स एसोसिएशन उत्तराखंड के स्टेट प्रसिडेंट नीरज गुप्ता,जनरल सेक्रेटरी गौरव मासून,कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल,सेक्रेटरी हरविंदर सिंह,वाइस प्रेसिडेंट रवि वर्मा,विवेक अग्रवाल,निपुन मित्तल,मनोज मित्तल और श्रीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट