Ticker

6/recent/ticker-posts

सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा आयोजित

 सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर की आम सभा आयोजित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिकनगर की आम सभा का आयोजन का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सचिव भारत भूषण चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान तीनों सामुदायिक केन्द्रों में कराए गए विकास एवं जनहितकारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।साथ ही समिति की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि सदस्यों के सहयोग से भविष्य में भी सामुदायिक केन्द्रों के विकास एवं जनहित में पूरी ईमानदारी,पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किए जाते रहेंगे ।कोषाध्यक्ष शरत चंद ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।बैठक के दौरान समिति द्वारा सदस्यों से सामुदायिक केन्द्रों को और अधिक उपयोगी,सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने सदस्यों द्वारा रखी गई शिकायतों एवं सुझावों पर गंभीरता और निष्पक्षता के साथ चर्चा कर उनका समाधान करने तथा समय से समिति के चुनाव कराने जैसे उपयोगी सुझावों को चरणबद्ध रूप से अमल में लाने का आश्वासन दिया।बैठक में समिति के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सदस्य नेपाल गुप्ता, सर्वेश रानी चौहान,रविंद्र कुमार चौहान,ओमप्रकाश,रविकांत गुप्ता,महेश प्रताप राणा,एम.एस.त्यागी, सोमन सिंह रावत,शशि भूषण पांडे,अंशेष्वरनाथ उपाध्याय,राजेंद्र कुमार,सर्वेश गुप्ता,अशोक मेहता ,हरिओम,पंकज चौहान,अनिल माथुर,उपेंद्र कुमार शर्मा,शिवकुमार शर्मा,एसपी मौर्य,वीरेंद्र अवस्थी, अतुल वशिष्ठ,ओ.पी.चौहान,आई.सी.शर्मा,रमेशचंद्र शर्मा,रविन्द्र वशिष्ठ,मनीराम,सी.पी.सिंह,ब्रजपाल सैनी,अनिल शर्मा,ब्रजपाल,देवेंद्र चौहान,आर.सी.शर्मा,सी.पी.शर्मा,प्रेमचंद शर्मा,अशोक शर्मा,बीएस.तेजियान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।सभा का संचालन प्रवीण कपिल ने किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी