Ticker

6/recent/ticker-posts

हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया गुरु पूजा महोत्सव का शुभारंभ

 हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया गुरु पूजा महोत्सव का शुभारंभ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-श्री गीता विज्ञान आश्रम ट्रस्ट द्वारा हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ गुरु पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।21जुलाई को कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा।जिसकी पूर्णाहुति 28जुलाई को होगी तथा 29जुलाई को व्यास पूर्णिमा महोत्सव पर भजन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने राजा गार्डन स्थित हनुमत गौशाला हनुमान मंदिर सत्संग भवन में सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ करते हुए कहा कि हनुमान जी का स्मरण और जाप करने वाले के सभी संकट दूर हो जाते हैं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों के काम में किसी प्रकार की विघ्न बाधा नहीं आती है।सुंदरकांड को श्रीरामचरितमानस का सर्वाेत्तम अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्संग व्यक्ति के जीवन को सार्थक बनाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी