Ticker

6/recent/ticker-posts

टैक्स वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-मिश्रा

 टैक्स वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-मिश्रा 

जोनल अधिकारी ने दिए वसूली के निर्देश

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जोन-2 के जोनल अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने सभी राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि टैक्स वसूली में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाएदारों द्वारा टैक्स का भुगतान न करने पर उनके विरुद्ध संपत्ति को सील और  कुर्क करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।  

जोनल अधिकारी संदीप मिश्रा नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज जोन-2 में टैक्स वसूली की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं द्वारा की जा रही टैक्स वसूली कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वसूली की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को  फील्ड में सक्रियता बढ़ाने और दैनिक वसूली के ग्राफ में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जोनल अधिकारी ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे समय से अपने करों का भुगतान कर शहर के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने टैक्स जमा करने पर वर्तमान माँग पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट देने की जानकारी देते हुए लोगों से कहा है कि इस सीमित समय की छूट का जल्द से जल्द लाभ उठाएं और पेनाल्टी से बचे। उन्होंने अधिकारियों को सभी बड़े व पुराने बकाएदारों को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

छात्राओं को दिया ‘जल है तो कल है’ का मंत्र