गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे चिन्मयधाम में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-भूपतवाला स्थित चिन्मयधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में 23 से 29जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।कथा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी श्रृंखला आयोजित होगी। 24जुलाई को प्रसिद्ध भजन गायिका पूनम दीदी की भजन संध्या होगी, जबकि 29 जुलाई को भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का मंचन किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए कथाव्यास चिन्मयानंद बापू ने बताया कि गुरु ही ज्ञान का प्रकाश और जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं।गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित करने का श्रेष्ठ अवसर है।इसी उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।श्रद्धालुओं के लिए अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की।वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी,पार्षद आकाश भाटी,भाजपा नेता विदित शर्मा,प्रमोद गिरी,मयंक ने चिन्मयानंद बापू को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ