Ticker

6/recent/ticker-posts

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, दिल्ली रोड पार्श्वनाथ सिटी में आगामी 22 जुलाई 2026 को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सम्मेलन की कार्ययोजना तैयार की।

महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत भाजपा का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।देहात विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन प्रातः 11 बजे विरासत वेंकट हॉल, मुजफ्फरनगर रोड, गागलहेड़ी में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष शामली श्री सत्येंद्र तोमर जी उपस्थित रहेंगे। वहीं नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शाम 5 बजे सेठ गंगा प्रसाद जनमंच सभागार में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर श्री विजय शुक्ला जी उपस्थित रहकर बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नकुड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर मित्तल के आवास पर स्थानीय पुलिस ने किया नजरबंद