Ticker

6/recent/ticker-posts

गुकाविवि में एक वर्षीय गाइडेंस तथा काउंसलिंग पाठ्यक्रम आरम्भ

गुकाविवि में एक वर्षीय गाइडेंस तथा काउंसलिंग पाठ्यक्रम आरम्भ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- तेजी से बदलते सामाजिक वातावरण,बदलती शिक्षा प्रणाली तथा मूल्य परक शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए सामान्य जीवन मे समन्वय स्थापित करने के लिए समय समय पर गाइडेंस तथा काउंसलिंग की आवश्यकता सभी को पडती है।

जन सामान्य की इस समस्या के निराकरण के लिए गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक वर्षीय गाइडेंस तथा काउंसलिंग पाठ्यक्रम आरम्भ किया जा रहा है। शिक्षा-पटल मे विस्तारपूर्वक पाठ्यक्रम के पहलुओं पर चर्चा तथा विशेषज्ञों के निर्देशों को समाहित करते हुए शैक्षिक सत्र 2026-2027 से गाइडेंस तथा काउंसलिंग का पाठ्यक्रम आरम्भ किया गया है।समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थाओं तथा औद्योगिक इकाइयों मे करियर की दृष्टि से एक वर्षीय गाइडेंस तथा काउंसलिंग पाठ्यक्रम से नये अवसर प्राप्त होगे।सी.बी.एस.सी. बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों मे मान्यता प्रदान करने से पूर्व गाइडेंस तथा काउंसलिंग से जुड़े विशेषज्ञ को अनिवार्य रूप मे होना प्रावधान मे रखा गया है।पाठ्यक्रम आरम्भ करने पर कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने प्रो.अरूण कुमार को अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि गाइडेंस तथा काउंसलिंग बेहतर कल के लिए आज किया जाने वाला प्रयास है।विभाग के प्रमुख एवं मनोवैज्ञानिक विद्वान प्रो.अरुण कुमार ने बताया कि छात्रों को मुख्य कैम्पस मे 20सीटों तथा कन्या गुरुकुल परिसर मे 20सीटें छात्राओं के लिए आवंटित कर प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है।मनोविज्ञान,समाजशास्त्र तथा अन्य सम्बंधित विषयों के छात्र इस पाठ्यक्रम मे कम समयावधि मे विशेषज्ञता हासिल करके करियर मे बेहतर सम्भावनाओं को प्राप्त कर सकते है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट