Ticker

6/recent/ticker-posts

द एडवेंट स्कूल ने सिंहद्वार क्षेत्र में किया पौधारोपण अभियान

 द एडवेंट स्कूल ने सिंहद्वार क्षेत्र में किया पौधारोपण अभियान 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द एडवेंट स्कूल द्वारा सिंहद्वार क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया गया।प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान पर विद्यालय के चेयरमैन अनुज चौधरी,प्रधानाचार्या श्वेता कोचर,भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया,विद्यालय स्टाफ संध्या वर्मा,रुबल मेहरवाल,प्रज्ञा मिश्रा,प्रशांत तथा संजीव,अजय चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल राजपूत,राजीव चौधरी,राजीव पवार,चंदन सैनी तथा आशीष चौधरी शामिल रहे।पौधारोपण करने के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने अगले 2महीनों तक लगातार अभियान चलाकर हजारों पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हाईवे के किनारे स्थित सड़कों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जिलाधिकारी ने की मानसून के दौरान जर्जर भवनों एवं दीवारों से दूर रहने की अपील