Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ सांसद अजय भटट ने किया,288 शिकायतों में 268 का निस्तारण

 सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ सांसद अजय भटट ने किया,288 शिकायतों में 268 का निस्तारण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-ब्लाक सभागार हल्द्वानी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ सांसद अजय भटट ने किया।सेवा संकल्प सप्ताह में क्षेत्र के विद्यार्थियों,युवाओं,महिलाओं,लाभार्थियों,अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

रीप परियोजना के अन्तर्गत 16महिला लाभार्थियों को 6लाख 15हजार के चैक वितरित किये गये,प्रत्येक 15महिला को स्वरोजगार हेतु 35-35 हजार की धनराशि के चौक प्रदान किये गये। साथ ही एक उद्यमी महिला को 90 हजार के चेक समाज कल्याण विभाग के द्वारा प्रदान किये गये।शिविर में तीन महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये गये।शिविर में 24विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों के साथ ही 467 लोगों को सीधे तौर पर लाभान्तिव किया गया।शिविर में कुल 288शिकायतों में से 268 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।कुछ शिकायतें शासन स्तर पर होने के कारण पत्राचार हेतु शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये।सांसद अजय भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन भूमि-देवभूमि उत्तराखंड है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश ने विकसित भारत का संकल्प लिया है।इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका है।विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान तहत समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को एक सेंटर पर सभी सुविधाओं सें लाभान्वित करना है।सांसद अजय भटट ने कहा कि शिविर में पेयजल,विद्युत,प्रधानमंत्री आवास योजना,सडक,पेंशन आदि की जो भी समस्यायें आयी,अधिकारी उन समस्याओं को संवदेनशीलता के साथ समाधान कर उन्हें भी सूचित करें। उन्होने कहा यह एक ऐसा मंच है जहां गांव-गांव से लोगों की समस्याओं का समाधान एक मंच पर मिलाता है।सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 132लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण,विद्युत विभाग द्वारा 13विद्युत संयोजन,एवं विद्युत लाईन मरम्मत,समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 विधवा,विकलांग आदि पेंशन प्रपत्र वितरण, कृषि विभाग द्वारा 23लोगों को कृषि यंत्र एवं दवा वितरण,उद्यान विभाग द्वारा 14 लोगों को जानकारी दी गई,पशुपालन विभाग द्वारा 21लोगों को दवाईया एवं जानकारी, श्रम विभाग द्वारा 17 श्रम आवेदन वितरण किये, आयुष विभाग द्वारा 22 लोगों को औषधि वितरण,राजस्व विभाग द्वारा ईडब्लूएस के बारे में जानकारी आदि के साथ ही कैनरा बैंक के द्वारा बैंक द्वारा दी जा रही ऋण एवं अन्य लाभ के बारे में जानकारियां दी गई। शिविर के नोडल अधिकारी/सिटी मजिस्टेªट एपी बाजपेयी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आम जनता को सभी योजनाओं से लाभान्तिव किया जा रहा है।शिविर में ब्लाक प्रमुख मंजू गौड़,दर्जा मंत्री मोहन पाठक कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी ज्येष्ठ प्रमुख वीरेंद्र मेहरा पार्षद विनय पाण्डे,नवीन भटट, हिमांशु,कमल जोशी,चन्द्रप्रकाश के साथ ही ग्राम प्रधान हरेन्द्र, ललित सनवाल के साथ ही एसडीएम मोनिका,तहसीलदार कुलदीप पाण्डे,खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर सहित युवा,महिलायें एवं क्षेत्रीय जनता बहुतायत संख्या में उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम