जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी बैनामा तैयार करने का आरोप
मामले में शामिल दोनों आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई,एक आरोपी पूर्व में हो चुका गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-गत तीन जुलाई को वादी देशराज पुत्र फूल सिंह,निवासी ग्राम जसवावाला ,तहसील रुड़की,जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर दी गई थी।तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपीगण अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह एवं कल्याण सिंह पुत्र सावल दास,निवासी ग्राम सैदपुरा,थाना मंगलौर,द्वारा जमीन बेचने के नाम पर वादी से 12लाख की धोखाधड़ी की गई तथा फर्जी एवं जाली बैनामा तैयार कर वादी के पक्ष में किया गया।पुलिस में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।मामले में वांछित अनुज कुमार पुत्र कल्याण सिंह को17 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसी क्रम में बीती रात को पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित कल्याण सिंह पुत्र सावल दास निवासी ग्राम सैदपुरा,थाना मंगलौर,तहसील रुड़की ,जनपद हरिद्वार को जेल के सामने से हिरासत में लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में दारोगा पुष्पेन्द्र सिंह,कांस्टेबल लईक अहमद व होमगार्ड कपिल कुमार शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ