Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली गंगनहर पुलिस और एएनटीएफ का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,

 कोतवाली गंगनहर पुलिस और एएनटीएफ का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 

960 कैप्सूल और 500 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ हरिद्वार की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के 960कैप्सूल और 500टैबलेट बरामद किए हैं।मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार,संयुक्त टीम गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर दो युवक सकपका गए और भागने का प्रयास करने लगे।पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ और तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास मौजूद थैले से 960कैप्सूल तथा 500टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनिश परमार (24)पुत्र धर्मवीर निवासी शिवपुर,थाना देवबंद,जिला सहारनपुर और बंटी उर्फ सुमित (30)पुत्र मोहकम निवासी मुबारिकपुर अलीपुर,थाना लक्सर,हरिद्वार के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक बंटी उर्फ सुमित को बरामद नशीली दवाओं की बिक्री के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।गंगनहर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला,कांस्टेबल अजय बिष्ट,हेड कांस्टेबल 245रियाज अली और कांस्टेबल 607नितुल यादव शामिल रहे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला,कांस्टेबल अजय बिष्ट,हेड कांस्टेबल 245रियाज अली और कांस्टेबल 607 नितुल यादव शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें -दीपक रावत