Ticker

6/recent/ticker-posts

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जनसेवा और जनजागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जनसेवा और जनजागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में“सेवा संकल्प अभियान”का शुभारंभ 17 सितंबर से किया जाएगा।जिसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह अभियान 18अक्टूबर तक संचालित होगा।

अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई,जिसमें सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का व्यापक एवं जनभागीदारी आधारित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान के दौरान जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अभियान के अंतर्गत सेवा दीप,मेरे सपनों का भारत,सेवा कार्य,आंगन मिलन सेवा,सेवा की कहानी,सेवा ज्योति कलश यात्रा,सेवा मेरा योगदान,सेवा हेतु अभियान,सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज,सुशासन सेवा संवाद तथा फिट इंडिया मूवमेंट जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,ताकि सेवा,सुशासन और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित संबंधित आधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ