जनसुनवाई में दर्ज समस्याओं को समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें- सीडीओ
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 38शिकायतों में से 18 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा मिलन केंद्र एवं शहीद स्मारक के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा हरिद्वार स्थित बौद्ध विहार के पुर्ननिर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गयी है,उन समस्याओं को समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है,आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है, उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1 पर 216शिकायतें तथा एल 2पर 58शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव गुप्ता,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत ,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप मुख्य नगर अधिकारी एम.के.यादव,एलडीएम दिनेश गुप्ता,परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट,सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ