धर्मनगरी में गणपति बप्पा मोरया की धूम, हर्षोल्लास के साथ हुआ गणेश महोत्सव का शुभारंभ
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-धर्मनगरी में गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी पंचपुरी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसी क्रम में भाटिया भवन स्थित कर्तव्य संस्था द्वारा आयोजित 12वें गणपति महोत्सव का विधिवत प्रारम्भ हुआ।कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने श्रीगणपति मूर्ति का पूजन कर स्थापना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीगणेश जी की जो भी सच्चे मन से आराधना करता है प्रभु उनके सभी कार्य सिद्ध करते है,किसी भी पूजन में सर्वप्रथम श्री गणेशजी की ही वंदना प्रारम्भ होती है,क्योंकि श्रीगणेश सभी विघ्नों को समाप्त करते हैं।इस दौरान शिवम मिश्रा,अरुण कुमार,अर्जुन सिंह,आराध्य शर्मा,भारत अरोड़ा,किशन बर्थवाल,नन्ना भाई ,आदित्य,अनुराग मिश्रा,विकास शर्मा,राकेश भाटिया,ललित सचदेवा,विजय फौजी,चंदू लोधी, राकेश गोड़,गौतम,आचार्य भूपेश कोठारी,आचार्य सुदर्शन,संजय शर्मा,पार्षद दीपक शर्मा आदि उपस्तिथ थे।दूसरी ओर ऋषिकुल,गीता भवन,भोलागिरी रोड,कनखल,ज्वालापुर तथा सप्तऋषि क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में गणपति विराजमान हुए।शांतिकुंज,भारत माता मंदिर,परमार्थ आश्रम ,भूमा निकेतन,जगदीश आश्रम,कनखल स्थित हरिहर आश्रम तथा विभिन्न अखाड़ों में भी आकर्षक पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।मंदिरों और पंडालों को फूलों और रंग -बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है।सुबह से ही श्रद्धालु गणेश जी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। दस दिवसीय यह महोत्सव 25सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न होगा।इस दौरान रोजाना आरती,भजन-कीर्तन और मोदक वितरण का आयोजन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ