सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे 6आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से सट्टा सामग्री और 5800रूपए की नकदी बरामद की गयी है।
शनिवार को कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए मोहल्ला तेलियान में खाली प्लॉट में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे कुर्बान पुत्र इशराईल,शादाब पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा,बन्टी पुत्र बलदेव ,मुन्ना पुत्र लक्ष्मण निवासी मोहल्ला तेलियान,कार्तिक पुत्र खूब सिंह निवासी इंदिरा बस्ती व अमित पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ को पर्ची पैन आदि सट्टा सामग्री व नकदी समेत दबोच लिया।आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।
0 टिप्पणियाँ