Ticker

6/recent/ticker-posts

आबादी में आए कोबरा को वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

 आबादी में आए कोबरा को वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- बारिश के मौसम में सांप,मगरमच्छ और अन्य जलीय जीवों के आबादी में आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। वनकर्मी आबादी और घरों में आ रहे जीवों को रेस्क्यू कर रहे हैं।सुभाष नगर क्षेत्र में आबादी में आए कोबरा सांप को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

रविवार को सुभाष नगर में घर के पास कोबरा सांप होने की सूचना मिलने पर वनकर्मी भोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया।डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वन विभाग की क्यूआरटी टीम सांप और अन्य जीवों के घर या आबादी क्षेत्र में पाए जाने की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का काम कर रही है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें -दीपक रावत