प्रैस मीडिया एसोशिएशन की बैठक में विचार विमर्श कर किया गया संगठन विस्तार
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में प्रेस मीडिया एसोशिएशन से जुड़े पत्रकारों की बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
संगठन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि आगामी भविष्य में पत्रकारों के सामने अधिक समस्याएं उत्पन्न होगी जिससे निजात पाने के लिए सभी पत्रकारों में एकजुटता जरूरी है। उपाध्यक्ष अबलिश गौतम ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ होने वाले शोषण के विरुद्ध हर समय खड़ा रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। महासचिव मोनू कुमार ने कहा कि पत्रकारों पर पुलिस की शह पर ही जानबूझकर रंगदारी जैसे झूठे आरोप लगाते रहे जिसका मुख्य कारण पत्रकारों की आपसी फूट है, इसलिए सभी पत्रकारों को संगठित होने की बात कहते हुए इंसानियत धर्म निभाते हुए पत्रकारों के कल्याण में कार्य करने की बात कही। बैठक में नई दिल्ली की मुख्यमंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार शाहीन खान व सबीना खान के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर रोष जाहिर किया गया गया। बैठक में पत्रकार खालिद सलमानी को संगठन का महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन मंत्री मुकेश मनवाल, उपाध्यक्ष कमल गर्ग, सचिव अमिताभ कुनाल, सुनील कुमार, सार्थक शर्मा, महेश रजवाल, एलिक सिंह, हाकिम अली, सलीम अहमद, जावेद अख्तर, राजन चौधरी, बृजमोहन कौशिक, नरेंद्र त्यागी, अजय खुराना, विनय जैन, जैद अंसारी, इरशाद हमीद, मुदस्सर अली, अंसार खान, रियाज, मुराद अली, कासिम, रहमान व सुमित प्रधान समेत आदि पत्रकार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ