Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का स्थापना दिवस

प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का स्थापना दिवस

रिपोर्ट -डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का सातवां स्थापना दिवस प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा और प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता के निर्देश पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, नगर महासचिव संजय गुप्ता व नगर उपाध्यक्ष पलविंदर सरदार सहित व्यापारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। रवि कुमार ने कहा कि व्यापार मंडल वर्तमान में 28 जिलों में कार्यरत है और आने वाले समय में संगठन का विस्तार 75 जिलों तक करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में गौरव मेडिकल स्टोर, सुमित सरदार, सुधीर सैनी, फिरोज बहादुर, विपिन सैनी, राहुल धीमान, गोपाल धीमान, सनी सिंघल, सनी सैनी, शिवम कुमार, हिमांशु, भूपेंद्र राणा, अनूप सिंह सैनी, योगेश गोयल, पप्पल, सचिन कुमार व धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट