Ticker

6/recent/ticker-posts

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया अनावरण

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया अनावरण

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान- सैनी शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने प्रतिमाओं का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी एवं उनके पति विजयपाल सिंह ने समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। सभा में मौजूद लोगों ने दोनों के विचारों और आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाई फुले के आदर्शों को अपनाना चाहिए।और शिक्षा को अत्यधिक महत्व देना चाहिए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सैनी, प्रबंधक अखिलेश सैनी,उपाध्यक्ष भोपाल सिंह सैनी, राजीव सैनी, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सैनी और ऑडिटर महेंद्र सिंह भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र सैनी, जसवीर सैनी, विकास सैनी, अजय सैनी और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल हाउस अरेस्ट