पश्चिमी व्यापारी एकता मंडल के स्थापना दिवस पर सैकड़ो व्यापारियों ने ली व्यापार मंडल की सदस्यता
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने अपना सातवां स्थापना दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की व्यापार मंडल में शामिल हुए व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ,जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरत किए गए
मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ,जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर व महानगर अध्यक्ष सनी विजय मल्होत्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में बड़ी संख्या में व्यापारी हमारे व्यापार मंडल के साथ जुड़ रहे हैं जिले और कस्बों में हमारे संगठन व्यापारिक हितों में कार्य कर रही हैं प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में व्यापार मंडलका स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि चाहे किसी भी संगठन से जुड़ा व्यापारी है हम उसके साथ 24 घंटे खड़े हैं महानगर अध्यक्ष विजय मल्होत्रा ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करेगा तो उसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा अधिकारियों को मनमानी नहीं करनी दी जाएगी कार्यक्रम को भानु भारती,व अखिलेश प्रसाद,विनय जैन ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में अजमत अली,गुलशन भारती, अश्वनी गुप्ता ,सचिन गुप्ता,संगम अरोड़ा, रोहित अग्रवाल ,राघव गर्ग,सीमांत वरिष्ठ,रिशु वर्मा,मोहम्मद जावेद,दर्शन लाल,बाबरअरोड़ा,हरजीत सचदेवा,मनीष गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ