ग्लोकल विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शिवानी तिवारी की प्रेरणा से विश्वविद्यालय परिसर में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जन्माष्टमी उत्सव के अंतर्गत विधिवत पूजा-अर्चना, डांडिया, दही-मटकी उत्सव तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को जीवंत एवं आकर्षक बना दिया।वहीं, शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए विशेष गेट-टु-गेदर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन, डीन एकेडमिक प्रो. अश्विनी कुमार, निदेशक, आईक्यूएसी प्रो. संजय कुमार, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मोहम्मद वाजिद खान तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं चरित्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. अश्विनी कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ जीवन-मूल्यों एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।प्रो. संजय कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा निरंतर अकादमिक विकास को समय की आवश्यकता बताते हुए शिक्षकों की सतत सीखने की प्रक्रिया पर बल दिया। डॉ. मोहम्मद वाजिद खान ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनते हैं। डॉ. शोभा त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का संचार करते हुए उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. शिवानी तिवारी के कर कमलों द्वारा प्रदत्त ग्लोकल छात्र समिति के ऑफिस कक्ष का उद्घाटन अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन ने किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह एवं उमंग का संचार किया और सभी का मन मोह लिया।समस्त कार्यक्रम का संयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं श्री जोगिंद्र रोहिल्ला द्वारा किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ