Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु रविदास आश्रम में सतगुरु समनदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया

गुरु रविदास आश्रम में सतगुरु समनदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-पेपर मिल रोड स्थित गुरु रविदास आश्रम में अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के संस्थापक हृदय सम्राट सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

आश्रम प्रबंधक महात्मा नत्थादास ने सभी को गुरु चरणों से जुड़ने का आह्वान किया। संचालक एडवोकेट सत्येंद्र गौतम ने सतगुरु समनदास जी के साथ बिताए समय का वर्णन किया और कहा कि सतगुरु रविदास व समनदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।इस अवसर पर सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर सन्त सारांशदास, मेघराज दास, महिपाल दास, चन्द्र दास,सतेन्द्र गौतम एडवोकेट, एन पी आनन्द,विनोद कटारिया, रामपाल दास, सूरजभान, बिहारी, टिंकू, वैभव, विक्की, विक्रम, मुकेश, महेन्द्र, विनायक, अनुज खुराना, अजित, राजू पार्षद, कमल दयाल, आदि सतगुरु महाराज के अनुयाई उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह रही मुस्दैद,मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज़