Ticker

6/recent/ticker-posts

हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है-क़ाज़ी अब्दुल बासित

हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है-क़ाज़ी अब्दुल बासित

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ कांग्रेस नेता क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है।इसलिए देश और समाज के विकास के लिए राजनीति की जानी चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि भारत में सभी धर्मों जातियों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और सभी से मिलकर ये देश एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह दिखाई देता है।आज के समय में इस बात की ज़रूरत है कि इस भाईचारे और एकता को क़ायम रखा जाए।उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंब की अपनी ख़ास नीति के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है।हम सभी को इस परंपरा को क़ायम रखना है।क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति देश और समाज के लिए हानिकारक होगी।इससे आपसी सौहार्द प्रभावित होता है।सभी को चाहिए कि सभी धर्मों को,धर्मों को मानने वालों को और सभी के धार्मिक स्थलों को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए।एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़े होना चाहिए यही इंसानियत है और इंसानियत सबसे बड़ी चीज़ है।सभी धर्मों में इंसानियत मानवता को सर्वाधिक महत्व दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शहीद दिवस पर वीर अब्दुल हमीद को किया याद