महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूती देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में समान भागीदारी दिलाना-जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि महिलाओं को देश व समाज में खुशहाली के लिए महिलाओं को जागरूक, शिक्षित और आत्मनिर्भर बना कर मुख्यधारा में लाना होगा और ये केवल बातों से नहीं होगा।धरातल पर काम करना होगा।
महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केवल बातें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें धरातल पर कार्य करना होगा। हर महिला को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उसे शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना और जरूरत के समय उसके साथ मजबूती से खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों को समझेंगी और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए आगे आएंगी, तभी वास्तविक महिला सशक्तिकरण संभव होगा। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूती देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में समान भागीदारी दिलाना है।उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की महिलाओं से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की ताकत नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति है।इस दौरान सीता भारद्वाज, निशात, रुखसार, पूजा, राखी, तृप्ति, नेहा, प्रीति, मोनिका, मयूरी सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।
0 टिप्पणियाँ