रामपुर मनिहारान तहसील में भाकियू टिकैत के किसानों ने बैठक कर अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भाकियू टिकैत की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का समाधान कराए की माँग की गई।
तहसील प्रांगण में आयोजित भाकियू टिकैत की बैठक में राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश सैनी व अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बाद में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि तहसील प्रांगण में जगह-जगह गहरे खड्डे बने हुए हैं। इस प्रांगण का मिट्टी डालकर भराव कराया जाए।क्षेत्र के ग्राम हलगोवा, चकवाली, अहमदपुर और मुंडीखेड़ी आदि 17 गांवों के किसान अपनी उपजाऊ कृषि भूमि को औद्योगिक गलियारे के लिए नहीं देना चाहते हैं। यह कृषि भूमि इन किसानों की आजीविका और उनके परिवारों के भरण-पोषण का एकमात्र साधन है।किसानों की भावनाओं, उनके रोजगार और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस भूमि अधिग्रहण के फैसले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए और इसे रोका जाए।बजाज शुगर मिल गागडोली द्वारा किसानों का पिछले साल का गन्ना भुगतान अभी तक न किए जाने से किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित अविलंब कराया जाए।

0 टिप्पणियाँ