नगरायुक्त ने कराया तीन समस्याओं का तत्काल निस्तारण
जनसुनवाई में आयी कुल 11 समस्याएं,
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नगर निगम में जनसुनवाई करते हुए आज नगरायुक्त शिपू गिरि ने तीन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया। शेष समस्याओं के लिए उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वार्ड 61 आजाद कॉलोनी निवासी शाहनवाज ने राणा पैलेस वाली गली में सफाई कराने, वार्ड 13 आईटी ऑफिस निवासी जितेंद्र कुमार ने ट्रांस्पोर्ट नगर के सामने नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने कॉलोनी में बढ़ी हुयी घास को कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर तत्काल उद्यान प्रभारी को निर्देशित किया गया और कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया गया।वार्ड 58 मौहल्ला कायस्थान निवासी मुकेश जैन, वार्ड 35 बेहट रोड बाल्मीकि बस्ती निवासी दीपचंद, वार्ड 48 आवास विकास दिल्ली रोड निवासी सतीश कुमार, वार्ड 11 मवींकलां निवासी स्वतंत्रपाल, वार्ड 38 न्यू भगवती कॉलोनी निवासी संजय जैन तथा वार्ड 13 गोविंद विहार जनता रोड निवासी मुकेश कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र की लाइटें खराब होने की शिकायत करते हुए उन्हें ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर नगरायुक्त ने पथप्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे व जेपी यादव, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा साहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ