Ticker

6/recent/ticker-posts

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन्मोत्सव

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन्मोत्सव 

रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-मदरलैंड पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन्मोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा एवं श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, मनमोहक प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से जुड़ी सुंदर झांकियों एवं प्रस्तुतियों ने उत्सव का वातावरण और भी भक्तिमय कर दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित कराना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं।इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ,छात्र छात्राएं एवं अभिभावकगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मेला गुघाल को भी बनाया जायेगा प्लास्टिक मुक्त एवं इको-फ्रेंडली