स्वाभिमान रैली में सपरिवार पहुँचे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का भव्य स्वागत।बोले जयंत-विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं।हम किसानों मजदूरों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रहे काम
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-रालोद सुप्रीमो, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि शिक्षा उन्नति का सबसे बड़ा रास्ता है।किसानों को एक नज़र दिल्ली की सत्ता और एक नज़र खेत पर रखनी चाहिए तभी खुशहाली होगी।विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए बहकी बहकी बातें कर रहे हैं।
गोचर कृषि इंटर कॉलेज में रालोद की स्वाभिमान रैली में सपरिवार पहुँचे रालोद सुप्रीमो, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।स्मृति चिन्ह व पाँच लाख रुपये भेंट किए गए।कॉलेज में उमड़े जनसैलाब को देखकर जयंत चौधरी गदगद नज़र आए।संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह ने रालोद को सर्वसमाज के लिए बनाया था।इसीलिए रालोद आज भी सर्वसमाज की पार्टी है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए वह बहकी बहकी बातें कर रहे हैं।लेकिन हमारे संस्कार हमें ऐसा नहीं करने देते।जनता आगामी चुनाव में उन्हें जवाब देगी।श्रीमती चारु चौधरी ने कहा कि सरकार बनाना अलग विषय है।हम चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह के परिवार के रूप में आपके लिए थे,हैं और रहेंगे।सांसद चंदन चौहान ने कहा कि जो लोग किसानों के लिए दो शब्द नहीं बोल पाते वह ख़ुद को किसान हितैषी साबित करने में लगे हैं।पूर्व सांसद मलूक नागर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चवन्नी बताने वाले लोग मंदबुद्धि के लोग हैं।2024 के चुनाव में हमारे दम पर सीटें हासिल करने वाले हमारे मुकाबले में नहीं।जाट गुर्जर समाज वीर समाज है जो अपने विरोधियों और अपमान करने वालों को जवाब देना जानता है।यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार,विधायक देवेंद्र निम,विधायक कीरत सिंह,विधायक मुकेश चौधरी, विधायक राजीव गुम्बर,हाजी सलीम क़ुरैशी,श्रीमती रमा नागर,यशवीर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा,रालोद जिलाध्यक्ष शाहज़मा खान आदि ने भी संबोधित किया।कॉलेज प्रबंधक अमित चौधरी ने संस्था के बारे में बताते हुए स्टेडियम की माँग की जिसे जयंत चौधरी ने मंजूर कर लिया।रैली की अध्यक्षता चौधरी भूपेंद्र सिंह व संचालन बिट्टू चौधरी व सासंद चंदन चौहान ने किया।पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, देवराज चौधरी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह,अनुज चौधरी,शुभम चौधरी, दिग्विजय चौधरी, अभिषेक चौधरी, केशव चौधरी,कॉलेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह,आस मोहम्मद सैफ़ी,नफ़ीस सैफ़ी,सुमन चौधरी,बबीता दहिया, प्रज्ञा बालियान, अंजू चौधरी सहित हज़ारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ